राजस्थान / वायरल ऑडियो टेप पर सतीश पूनिया बोले- कुर्सी बचाने की चाह कैसी होती है अशोक गहलोत से सीखे

By: Pinki Fri, 17 July 2020 12:42:08

राजस्थान / वायरल ऑडियो टेप पर सतीश पूनिया बोले- कुर्सी बचाने की चाह कैसी होती है अशोक गहलोत से सीखे

राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार (Ashok Gehlot Government) गिराने को लेकर बागी विधायकों की कोशिश के बीच वायरल हुए ऑडियो टेप को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और भाजपा नेता संजय जैन के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने केस दर्ज किया है। कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी की शिकायत के बाद FIR दर्ज की गई।

FIR दर्ज होने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कुर्सी का मोह और कुर्सी बचाने की चाह कैसी होती है, ये कोई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सीखे। बड़ा अजीब नजारा था। अपना घर टूटता देखकर कोई विक्टरी का साइन बनाए। आपसी लड़ाई का मोहरा भाजपा को बताया जाए। सबसे पहले अपने घर की फिक्र की जानी चाहिए, लेकिन आरोप भाजपा और केंद्र के नेताओं पर। वहीं, आज जो कुछ हुआ उसने राजस्थान की राजनीति को शर्मसार किया है। मुख्यमंत्री निवास फर्जी ऑडियो का केंद्र बन जाए और नेताओं के चरित्र हरण का प्रयास हो रहा है। विधायक ने तो इसे नकारा ही है। वहीं, केंद्र नेताओं को इसमें घसीटने की कोशिश हुई है।

एक तरफ कोरोना के प्रहार ने राजस्थान के लोग परेशान हैं। वहीं, दूसरी तरफ सरकार रिसॉर्ट में बंधक होकर फुटबॉल खेल रही है। ये समय है कि सरकार अपने विवेक से इस बात का आकलन करें। राजस्थान की तमाम गतिविधियां ठप है। संक्रमण बढ़ रहा है। ये पता नहीं लग रहा की सरकार है या नहीं। ऐसी संवैधानिक स्थिति पैदा हो गई है। अगर उन्हें पहले से सब पता था तो तमाम प्रकरण की सीबीआई से जांच करवाए।

व्यक्तिगत निजता पर हमला

उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि सीएम के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा के द्वारा फर्जी ऑडियो जारी करने से ये सिद्द हो गया है कि मुख्यमंत्री की ओर से व्यक्तिगत निजता पर हमला जारी है। साथ ही बड़े स्तर पर फोन टैप कर व उन्हें अपभ्रंश कर जनता में भ्रम फैलाया जा रहा है ये अत्यन्त शर्मनाक कृत्य है।

भंवरलाल शर्मा बोले- ऑडियो फर्जी

भंवरलाल शर्मा ने देर रात जारी किए वीडियो में कहा कि मुख्यमंत्री का ओएसडी लोकेश शर्मा जगह-जगह से विधायकों को दबाव में लेने के लिए फर्जी ऑडियो वायरल करा रहा है। ये फर्जी ऑडियो तैयार करवाया गया है। ये मेरी आवाज नहीं है। न ही मेरी किसी से बात हुई।

कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता

बता दे, राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त का ऑडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को फेयरमॉन्ट होटल के बाहर प्रेस वार्ता की। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि दो वायरल ऑडियो में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान की सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं। सुरजेवाला बोले कि वे (भाजपा) 25-35 करोड़ रुपए में विधायकों की निष्ठा खरीदने का प्रयास कर रहे थे। इसमें भाजपा के नेताओं की भूमिका संदेह के घेरे में है। कल शाम और आज तक जो टेप सामने आए हैं, उनसे एक बात साफ है कि भाजपा ने कांग्रेस सरकार को गिराने और विधायकों को खरीदने का प्रयास किया।

सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कोरोना से लड़ने की बजाय, भाजपा सत्ता पाने में लगी है। मध्य प्रदेश में भी ऐसा किया गया। पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है, लेकिन वे कांग्रेस की सरकार गिराने के प्रयासों में लगे हैं। जो टेप सामने आए हैं, उसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और भाजपा नेता संजय जैन की बातचीत सामने आई है। पैसा लेकर सरकार गिराने की बात की जा रही है। भंवर लाल और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जा चुका है। इन लोगों को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है।

सुरजेवाला ने यह भी कहा कि टेप की जांच शुरू की जाए। अगर ऐसा लगता है कि केंद्रीय मंत्री जांच को प्रभावित कर सकते हैं तो उनके खिलाफ वॉरंट जारी हो और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। हम चाहते हैं कि इस पूरे मामले में सचिन पायलट सामने आएं और भाजपा को कांग्रेस विधायकों की लिस्ट देने की बात पर सफाई दें।

ये भी पढ़े :

# राजस्थान / हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ FIR दर्ज

# राजस्थान / सामने आया विधायकों की खरीद-फरोख्त का ऑडियो, कांग्रेस बोली- केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ दर्ज हो FIR

# देश में 10 लाख कोरोना मरीज, अनलॉक होते ही भारत में बढे संक्रमित

# देश में होने वाला है कोरोना विस्फोट, 1 नवंबर तक हो सकते हैं एक करोड़ मरीज!

# देश में कोरोना के बढ़ते कदम, महज 20 दिन 5 से 10 लाख हुए संक्रमित मरीज

# 1000000 पार हुआ देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा, 25 हजार लोगों की मौत, रिकवरी रेट 63.25%

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com